E-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयूपीराजस्थानराज्य
Trending

बी आर एम स्कूल इस वर्ष भी अपना वार्षिक उत्सव स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने व सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कृत करने का लिया निर्णय। 

शक्ति कुमार ✍️ 

ग्वारहवे वार्षिकोत्सव मनाने को लेकर बैठक हुआ संपन्न। 

सलेमगढ कुशीनगर । सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग ही पहचान बनाने वाला बी आर एम स्कूल इस वर्ष भी अपना वार्षिकोत्सव स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने व सफल विद्यार्थियों के पुरस्कृत करने है। का निर्णय लिया है।

आज दिनांक 3 फरवरी दिन मंगलवार को बी आर एम स्कूल के मीटिंग हॉल में पत्रकारों से रूबरू प्रेस वार्ता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री राजन कुमार मिश्रा वआजीवन सुझाव समिति के अ यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक श्रीराम इकबाली राय ने संयुक्त मिडिया कर्मियों से मिलकर बताया की इस वर्ष भी हम अपने विद्यालय का 11वां वार्षिकोत्सव स्थापना दिवस 7 फरवरी दिन शनिवार को शाम 5 बजे से कार्यक्रम आरंभ होकर रात 8:00 बजे सहभोज के साथ समापन करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। एवं अपने विद्यालय के प्रांगण में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। 

जिसमें हमारे विद्यालय परिवार के बच्चे ही नहीं अन्य विद्यालयों से भी बच्चे आकर पूर्व निर्धारित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर और अपनी प्रतिभा को उजागर करने का मौका बिना भेदभाव से किया गया है। सभी सफलता प्राप्त बच्चों को विद्यालय परिवार आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत करेगा।

हमने नृत्य, गायन,वेटिंग, भाला क्षेपण, गोला क्षेपण, तीन पैरी दौड, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम्, लांग जंप, हाई जंप, स्लो साइकिल रेस, 100 मीटर रेस, मार्बल व स्पून रेस, फुटबाल, वालीबाल प्रतियोगिता सहीत बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृ तिक कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित करके मनाया जाएगा।

अभिभावक एव शुभचिंतकों से भी निवेदन है कि आप विद्यालय परिसर में आकर कार्यक्रम को देखें व होनहार विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करें। कल को यहीं बच्चे आगे की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने क्षेत्र ही नहीं जिले का भी नाम रौशन करेंगे।

विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक ने कहा कि 7 फरवरी को इच्छुक बच्चों का नामांकन सुबह 10: बजे से लेकर शाम 5: बजे तक निःशुल्क किया जाएगा। इस जानकारी को मिडिया से आए हुए पत्रकार बंधु इस कार्यक्रम को प्रचारित करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे आकर लाभ उठाएं। हम भी सबको सोशल मीडिया व कार्ड से आमंत्रित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!