क्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियापंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य ने कार्यभार संभाला। 

शक्ति कुमार ✍️ 

अस्पतालों की ओपीडी से लगायत सभी विभागों का किया निरीक्षण

कुशीनगर जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने सोमवार को पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। सीएमएस सहित सभी स्टॉफ ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों का निरीक्षण किया।

डॉ. सुभाष गुप्ता मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के ही वाइस प्रिंसपल रहे हैं और एनोटॉमी विभाग के एचओडी थे। वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे थे। इसलिए उन्हें प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया।

सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ. आरके शाही की तैनाती कन्नौज में थी, लेकिन गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से अटैच थे। उसके बाद उन्हें कुशीनगर में तैनाती मिली थी। उन्हें कन्नौज ज्वाइन करने के लिए पत्र आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!