E-Paperखेलटेक्नोलॉजीदिल्ली NCRधर्मबॉलीवुडराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर,ग्रापए तमकुहीराज ने किया ,परिचय पत्र वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन। 

शक्ति कुमार ✍️ 

तमकुहीराज कुशीनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की तमकुहीराज तहसील इकाई के पत्रकारों का परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह रविवार को नगर स्थित सगुन मैरिज हाल में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि यूपी एग्रो के चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज की असली तस्वीर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

जमीनी समस्याओं, जन सरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता से उठाना लोकतंत्र को मजबूत करता है।आज की परिस्थिति में पत्रकारिता करना बहुत ही जटिल है। पत्रकार सरकार और जनता की बीच की कड़ी है।

आप सभी को जब भी मेरी जरुरत होगी तो मै आपके साथ हूँ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं।

परिचय पत्र मिलने से पत्रकारों की पहचान और विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ होगी। विशिष्ट अतिथि ग्रापए के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी “ओम” ने ग्रापए की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों को एक मंच प्रदान कर रहा है, जिससे वे संगठित होकर समाज हित में कार्य कर सकें।

तहसील इकाई के संरक्षक राजा महेश्वर प्रताप शाही ने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।पत्रकारों को जनहित के मुद्दों पर सतत लेखन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह, जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, जिला सचिव अविनाश जायसवाल,तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे, महामंत्री अंजनी सिंह, सुरेंद्रनाथ राय, मनोज मिश्रा, कामाख्या नारायण मिश्र, कृष्णा राय, कृष्णमुरारी पांडेय, रमेश चंद्र यादव, राजीव रंजन तिवारी, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी संवाददाता डा विवेक पांडेय ने किया।

अंत में ग्रापए मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह एवं तहसील अध्यक्ष तमकुहीराज राजकुमार चौबे ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान धनेश्वर पांडेय,कामाख्या नारायण मिश्र, कृष्ण मुरारी पाण्डेय,दीपक मिश्र, कृष्ण नंदन खरवार, बृजेश मिश्र,राजीव रंजन तिवारी, कृपाशंकर यादव, प्रमोद त्रिपाठी, रमेश यादव, राजेश यादव,संजीव राय, कृष्णा यादव, राजेश यादव, ओमप्रकाश राय, धनंजय मिश्र, अशोक सिंह, मृत्युंजय सिंह मोनू, मृत्युंजय पांडेय, हारून अंसारी, कमलेश्वर पटेल, ब्रजेश बादल, अजय शर्मा, अनिल चौरसिया, तारकेश्वर शाही, सौरभ मिश्र, ब्रजेश मिश्रा, अमित पांडेय, नितांत सिंह, सलाउद्दीन सिद्दिकी, विजय गोड़, सुनील गोड़, लल्लन गुप्ता, इमरान अंसारी, अमजद अली सागर, प्रदीप श्रीवास्तव, अमलेश सिंह,श्रीनिवास रावत,ब्यास गोड़, विपिन पाण्डेय, वैभव तिवारी, शक्ति कुमार ,दीपू पांडेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!