कुशीनगर ,भाजपा नेता डॉ विजय राय दिवंगत शंभु निषाद के परिवार को पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद किए।

शक्ति कुमार ✍️
शोकाकुल परिवार को पचास हजार रुपए की धनराशि प्रदान किए डॉ विजय राय
कुशीनगर,विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज के लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ. विजय कुमार राय द्वारा एक बार फिर मानवता, संवेदना और सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।परसा उर्फ सिरसिया निवासी दिवंगत शम्भू निषाद जी के निधन से उत्पन्न अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए डॉ. विजय कुमार राय ने शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें संबल प्रदान किया।
इस दुःखद अवसर पर डॉ. विजय कुमार राय द्वारा दिवंगत शम्भू निषाद जी के परिवार को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने शम्भू निषाद जी की तेरहवीं के संपूर्ण आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक खर्चों की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाने की घोषणा की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में किसी भी प्रकार की आर्थिक या सामाजिक चिंता न हो।
डॉ. विजय कुमार राय ने कहा कि यह सहयोग किसी औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि शम्भू निषाद जी का परिवार इस दुःख की घड़ी में अकेला नहीं है और भविष्य में भी हर सुख-दुःख, हर आवश्यकता और हर परिस्थिति में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
आर्थिक सहायता का चेक दिवंगत के परिजनों को सौंपा गया, जिसमें पुत्री: आरती निषाद पत्नी: शांति देवीपुत्र: विजय निषाद शामिल हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री जय सिंह निषाद (जिला अध्यक्ष, निषाद पार्टी), रमेश ब्याहुत (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), आदित्य जायसवाल शालू, ध्रुप निषाद, रामनारायण यादव (प्रधान), पूर्व प्रधान सत्तन निषाद, वकील निषाद, भीम सिंह पटेल, पूर्व प्रधान बच्चा सिंह, गोपाल सिंह पटेल, अशोक निषाद, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, हेमंत सिंह, प्रिंस सिंह, धनंजय पाठक सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
क्षेत्र की जनता ने डॉ. विजय कुमार राय के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेता ही वास्तव में जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं और समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




