कुशीनगर,7 फरवरी को BBK एकेडमी गाजीपुर तमकुहीराज में भव्य होगा उद्घाटन।

शक्ति कुमार ✍️
डिप्टी सीएम केशव मौर्य व आर एस एस के वरिष्ठ प्रचारक भैया जी जोशी, कृष्ण गोपाल जी सह सर कार्यवाहक गायक रितेश पाण्डेय होंगे शामिल।
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में स्थित BBK एकेडमी, गाजीपुर के नए परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैयाजी जोशी एवं कृष्ण गोपाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक यूपी एग्रो के चेयरमैन राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में छात्र, अभिभावक, स्थानीय नागरिक और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
BBK एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं व भविष्य के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संयोजक डाक्टर ए एन मिश्रा विद्यालय प्रबंधन डाक्टर संध्या मिश्रा ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।




