तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, मंत्री बोले- पंखा-कुर्सी गायबः बल्ब-AC भी।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। वो कहां शिफ्ट हो रहे हैं इसे लेकर अभी जानकारी नहीं मिल पाई हैं।
सरकारी आवास खाली होने के बाद नया विवाद सामने आया है। दरअसल, ये बंगला मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट हुआ है। उनका आरोप है कि सरकारी आवास से सामान गायब है।
उन्होंने बताया, ‘बंगले से पंखा, कुर्सी, एसी, बल्ब तक नहीं है। सरकारी आवास में हर विधायक-मंत्री को सुविधा दी जाती है। खंडहर भवन नहीं मिलता है, लेकिन यहां तो छत भी डैमेज है। ये आवास फिलहाल रहने लायक नहीं है, जब तक इसकी मरम्मत नहीं हो जाती।
इस आवास में आपको कुछ नहीं मिलेगा। पंखा-एसी सब उजाड़ लिया गया गया। गेट के लैच तक तोड़े गए हैं। मैंने इसकी जानकारी भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी दिया।
इस आवास को अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे से मंत्री बने लखेंद्र पासवान को आवंटित किया गया है।
भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश कुछ महीने पहले ही जारी किया था। आवास में मकर संक्रांति के अवसर पर तेजप्रताप यादव ने पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था।
इस आयोजन में राजद सुप्रीमो और उनके पिता लालू प्रसाद यादव, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी शामिल हुए थे।
खबर पर अपडेट जारी रहेगा।




