E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाबिहारमध्य प्रदेशयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर!पुलिस लाइन में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह। 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️ 

राज्यमंत्री विजया लक्ष्मी गौतम रहीं मुख्य अतिथि, ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन। 

विकास, संविधान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का दिया गया संदेश। 

कुशीनगर। जनपद में 76वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा० राज्यमंत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी गौतम रहीं। पूरे परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।

मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, जिससे वातावरण भावविभोर हो उठा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजया लक्ष्मी गौतम ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवशाली पर्व है, जो हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे व्यापक और सशक्त संविधान है, जिसने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमें कर्तव्यों का भी बोध कराता है, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता मजबूत होती है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, सड़क, हवाईअड्डा, कृषि, उद्योग एवं डिजिटल क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है।

उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन-2047 का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

मुख्य अतिथि ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा नागरिकों से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने अंत में कहा कि आइए, हम सभी गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर यह संकल्प लें कि हम देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे तथा एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने सराहा।

इस अवसर पर मा0 विधायक तमकुहीराज डा0 असीम कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला जज संजीव कुमार त्यागी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, न्यायिक, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!