E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़धर्मपंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सलेमगढ सियरहा छठ घाट पर आस्था के साथ संपन्न हुई छठ पूजा: बूंदाबांदी के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य। 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️ 

GTV UP BIHAR NEWS LIVE 

सलेमगढ के छठ घाट पर आस्था के साथ आज सुबह संपन्न हुई छठ पूजा।

कुशीनगर ! बिकास खंड सेवरही क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलेमगढ़ के सियरहा छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

 व्रतियों ने 36 घंटे का उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। विभिन्न सरोवरों के तट छठी मैया की जयकार से गूंज उठे ,अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी और मीठी ठंडक भी व्रतियों के आत्मबल को कमजोर नहीं कर पाई।

व्रती महिलाएं बूंदाबांदी के बीच भी पानी में खड़ी होकर सूर्य देव के उदय होने का इंतजार करती रहीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई घाटों पर छठ पूजन किया गया। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

छठ पूजन के लिए मध्य रात्रि से ही बड़ीनिर्जल व्रत पूर्ण कर छठ पूजन के लिए मध्य रात्रि से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर जुटने लगी थी।

वही छठ घाटों को सलेमगढ के ग्राम प्रधान चम्पा देवी उनके सह प्रतिनिधि राजकुमार साह द्वारा आकर्षक ढंग से हैलोजन और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

वही मौके पर छठ महापर्व कों लेकर तरया सुजान पुलिस छठ घाटों पर पूरी तरह से अलर्ट रही। 

पूर्वांचल की संस्कृति और भोजपुरी गीतों की स्वर के बीच व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हुए परिवार की खुशहाली और संपन्नता की कामना की। महिलाओं ने 16 शृंगार कर आटा, गुड़, पंचमेवे और घी से तैयार ठेकुआ, फल और मिठाई टोकरी व सूप में लेकर अर्घ्य दिया।

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ संपन्न हुआ। ,घाट पर ही व्रतियों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे लोगों ने अपने घर जाकर ग्रहण करते हुए छठ व्रतियों ने पारण (व्रत आज पूर्ण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!