E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशबिहारयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

  कुशीनगर ,सम्मानपूर्वक दी गई स्थानांतरित डीएम विशाल भारद्वाज को विदाई।

गैरजनपद में स्थानांतरित होने पर डीएम विशाल भारद्वाज को दी गई भावपूर्ण विदाई

Oplus_131072

कुशीनगर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज का स्थानांतरण (गैर जनपद लखनऊ) विशेष सचिव माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन में होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे समस्त विभागो के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों ने बारी बारी से जिलाधिकारी के साथ कार्य अनुभवों का साझा किया।

अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान डीएम विशाल भारद्वाज को माला पहनाया गया, सॉल, बुके दिया गया एवं महात्मा बुद्ध तथा श्रीराम की प्रतिमा स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना मुक्त कंठ से की गई।

कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के संयुक्त संयोजन में विदाई समारोह       आयोजित कर निवर्तमान जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि स्थानांतरण सर्विस का एक अभिन्न अंग है। अपने लगभग सात से आठ माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। कहा की मेरे पश्चात आने वाले नवागत जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद में विकास के कार्यों को और गति मिलेगी। जिलाधिकारी श्री भारद्वाज ने अपेक्षा कि, की कुशीनगर के विकास के मद्देनजर सभी अधिकारी टीम के रूप में कार्य करते रहे। जो प्यार ,आदर और सम्मान मिला है उसे जीवन भर नहीं भुला सकता। मैने अपने छोटे से कार्यकाल में बेहतर प्रशासन मुहैया कराने का प्रयास किया।

जिस प्रकार क्रिकेट में कोई ऑलराउंडर होता है, कोई बल्लेबाज होता हैं, को गेंदबाज होता है, सभी के सामूहिक योगदान से ही कोई भी जीत हासिल होती है। उसी प्रकार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समुचित एवं सार्थक प्रयास से ही किसी भी जनपद का बेहतर विकास संभव है।सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हमेशा सकारात्मक सोच रखें एवं आपके स्तर से अगर किसी व्यक्ति को सहायता मिल सकती है तो उसकी हमेशा सहायता करें। कम समय में ज्यादा ऊर्जा और एफिशिएंसी के साथ कार्य करें। नौकरी के दौरान अपने स्वयं का ,परिवार का भी ख्याल रखें। जीवनपर्यंत सीखते रहने का प्रयास करें। सीखना कभी बंद न करें। इसके लिए चर्चा परिचर्चा बहुत ही आवश्यक है।

उपस्थित अन्य अधिकारियों ने कहा कि यहां जिलाधिकारी के पॉजिटिव आइडिया और नए-नए सजेशन से बहुत कुछ सीखने को मिला। शासनादेश की समझ और उसके अनुरूप कार्य करने के प्रवृति बेहतर मार्गदर्शन आपसे प्राप्त हुआ। समस्याओं का बेहतर रूप से हल करने का भी आपने मार्ग प्रशस्त किया, जिसके लिए हम सभी आपको धन्यवाद ज्ञापित करते है। राजस्व एवं विकास से जुड़ी समस्याओं के निवारण में आप हमेशा मार्गदर्शन देते रहे है। प्रत्येक कार्यक्रम आपके निर्देशों के अनुरूप सकुशल संपन्न हुआ, किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।

लोकप्रिय जिलाधिकारी की कार्यशैली थी आम जनता में चर्चा का विषय

गौरतलब है कि,

जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जिले के विकास के आयाम में नए पंख जुड़े।

•ग्राम चौपाल अभियान के माध्यम से हजारों की संख्या में जनपदवासियों को सरल व सुलभ न्याय की व्यवस्था, प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, ग्रामों में कैंपों के माध्यम से योजनाओं का लाभ तत्काल लाभार्थियों को मिला।

• पर्यटन के क्षेत्र में कुशीनगर में अनेक परियोजनाओं को भौतिक पटल (भूतल) पर लाते हुए उन्हे मूर्त रूप प्रदान किया गया। पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा विकास कार्य किया गया।

• जिलाधिकारी की कार्यशैली और *आम जनमानस से दो टूक में कनेक्ट कर उनकी परेशानी गंभीरता पूर्ण सुनकर त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की कुशल छवि से आम जनमानस के हृदय में घर कर जाती थी।

• जनता दर्शन के दौरान प्रतिदिन दूर दूर से आए किसानों, आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर परिवार के मुखिया की भांति उन्हे समझाने की प्रवृति और तत्काल फोन कर जनता की समस्याओं का निस्तारण हेतु दूरभाष पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने की प्रवृति लोक चर्चा का विषय बनी हुई थी।

•जिला का बहुमुखी विकास हुआ है। आइजीआरएस में जनपद को बेहतर रैंक प्रदान हुआ। स्वच्छता अभियान के तहत जिले की नगर पालिका परिषद हाटा ने स्वच्छ घाट प्रतियोगिता में नगरपालिका श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान किया है। स्वच्छता लक्षित इकाई कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत श्रेणी में नगर पंचायत रामकोला ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। *कई ऐसी योजनाओं को गति प्रदान की गई जो आने वाले दिनों में जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, प्रभागीय वनाधिकारी श्री वरुण , डीडीओ कल्पना मिश्रा, डीसी एन आर एल एम राजेंद्र प्रसाद, सिंह,परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, समस्त तहसील के उप जिलाधिकारी गण, डीसी मनरेगा राकेश, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, डीआईओ एनआईसी मनीष कुमार गुप्ता, अधि0 अधिकारीगण, बीडीओ, क्रीड़ा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, समस्त कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों आदि ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, बुके देकर एवं माल्यार्पण कर निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!