तिलकोत्सव की तैयारी संपूर्ण, शिरकत करेंगे दिग्गज।

शक्ति कुमार ✍️
गोपालगंज,सीमावर्ती गोपालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोटनरहवा गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता गुड्डू राय के सुपुत्र के विवाह में स्वागत समारोह की तैयारी भव्य तरीके से होगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई, इसकी जानकारी अधिवक्ता गुड्डू राय ने पत्रकार बैठक में सूचना दिए।
उल्लेखनीय है कि तिलकोत्सव की आयोजन छह फरवरी को किया गया है जो सायंकाल छह बजे से प्रारंभ होगी, उक्त समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य पूर्व जहानाबाद सांसद अरुण बाबू ,पूर्व कुचायकोट विधायक किरण देवी, पंचदेवरी के वर्तमान प्रखंड प्रमुख धनंजय राय,किसान डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर वेद प्रकाश पांडे, एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी के प्रोफेसर सूर्यनाथ पांडे ,और दिग्गज लोग शिरकत करेंगे जिसकी चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है।
वहीं लोगों का कहना है कि ये हमारे ग्रामवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि इतनी बड़ी समारोह का आयोजन किया जा रहा।




