
कुशीनगर जनपद में महिला जनसुनवाई एवं, निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन 4, फरवरी किया जाएगा।
कुशीनगर, उ.प्र. राज्य महिला आयोग के निर्देश पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कल दिनांक 04 फरवरी को जनपद में महिला जनसुनवाई एवं भ्रमण/निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उक्त की जानकारी देते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09:00 बजे सर्किट हाउस, पड़रौना में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 09:30 बजे महिला अस्पताल (पीएचसी/सीएचसी) का निरीक्षण किया जाएगा।
पूर्वाह्न 11:00 बजे से तहसील सभागार सदर पडरौना में महिला जनसुनवाई का आयोजन होगा, जहां महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।
इसके उपरांत 12:30 बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, 02:00 बजे पिंक बूथ का अवलोकन तथा 02:30 बजे कसया ब्लॉक में जागरूकता जन चौपाल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई एवं अन्नप्रासन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 03:30 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण प्रस्तावित है।
महिला जनसुनवाई में जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित प्रतिनिधि, संबंधित क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।



