गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर कुल 23 इंस्पेक्टर और एसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

शक्ति कुमार ✍️
गोपालगंज :- पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पुलिस में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी। SP के निर्देश पर कुल 23 इंस्पेक्टर और एसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
यह कदम प्रशासनिक सुधार, तकनीकी मॉनिटरिंग और थानों की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इंस्पेक्टर स्तर पर विशेष प्रभार
निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान – प्रभारी DIU (Anti Organized Crime) व DIU (EOU)
निरीक्षक किशोरी चौधरी – प्रभारी लीगल सेल, डाटा सेंटर (CCTNS, साइबर इन्वेस्टिगेशन, पोर्टल्स, सुरक्षा) व AIU
निरीक्षक हरेन्द्र प्रसाद – प्रभारी DIU (Detection) व DIU (Anti Crime & Criminal)
निरीक्षक राधा मोहन पंडित – प्रभारी न्यायालय परिसर व समाहरणालय सुरक्षा अधिकारी
निरीक्षक सुजीत कुमार – अपर थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता, साइबर थाना
विभिन्न थानों के लिए पर्यवेक्षी अधिकारी
निरीक्षक राजेश चौधरी – कुचायकोट, निरीक्षक विकास कुमार – विशम्भरपुर (विशम्भरपुर, गोपालपुर), निरीक्षक कुमार वैभव – उचकागांव (उचकागांव, फुलवरिया), निरीक्षक दिवाकर कुमार काजी – विजयीपुर (विजयीपुर, श्रीपुर), निरीक्षक संतोष कुमार – बरौली (बरौली, सिधवलिया), निरीक्षक अभिषेक कुमार – कटेया (कटेया, भोरे), निरीक्षक रामबाबू प्रसाद – बैकुंठपुर (बैकुंठपुर, मोहम्मदपुर), निरीक्षक अरविंद कुमार – मांझागढ़ (मांझागढ़, माधोपुर) एवं निरीक्षक राजेश कुमार – नगर थाना।
नए थानाध्यक्ष (SHO) की तैनाती :- SI अवधेश कुमार – थानाध्यक्ष, कटेया थाना, SI रोहिणी उपाध्याय – थानाध्यक्ष, भोरे थाना, SI धर्मेंद्र कुमार – थानाध्यक्ष, उचकागांव थाना, SI निरंजन कुमार – थानाध्यक्ष, मांझागढ़ थाना, SI रंजीत कुमार (सार्जेंट) – थानाध्यक्ष, यातायात थाना एवं SI अंकित कुमार पासवान – थानाध्यक्ष, SC/ST थाना
अंचल निरीक्षक की नियुक्ति :- निरीक्षक कर्मवीर प्रसाद सिंह – अंचल निरीक्षक, सदर,
निरीक्षक राजीव रंजन कुमार सिंह – अंचल निरीक्षक, मीरगंज (हथुआ के अतिरिक्त पर्यवेक्षी प्रभार)! महत्वपूर्ण निर्देश
सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश। थानाध्यक्ष/अंचल निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वालों को पुलिस मुख्यालय के मानकों के अनुरूप स्वघोषित प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य। SP विनय तिवारी ने दी जानकारी।



