
एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
सलेमगढ कुशीनगर!स्वामी विवेकानंद प्रखर राष्ट्रवादी धर्म ध्वजवाहक सनातन धर्म के उत्थान करने वाले युवाओं में आध्यात्मिक चारित्रिक उत्थानकरने वाले युगपुरुष थे उन्होंने राष्ट्रहित और धर्म हित के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।
युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।
विशाल जनसभा को सोमवार को तरयालच्छीराम में पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा द्वारा जीवन जागृत मिशन के तत्वावधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में मुख्य अतिथि उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा।
मुख्य वक्ता अनिल जी क्षेत्र प्रचारक पूर्वी यूपी उ.प्र.ने कहा कि विवेकानंद ने आध्यात्मिक जागरूकता और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से एक ऐसे समाज की कल्पना किया। जहां हर व्यक्ति को समान अवसर के साथ आत्मसम्मान मिले।
चाहे वह व्यक्ति किसी समाज,जाति का जरुरतमंद हो। विशिष्ट अतिथि सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी जी ने पश्चिम सभ्यता के विपरित भारतीय धर्म और संस्कृति पर आधारित राष्ट्रवाद अपनाने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद कुशीनगर राजेश पांडेय ने कहा स्वामी जी ने युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से शक्तिशाली बनने के महत्वपूर्ण बताया है। विशिष्ट अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कहा विवेकानंद ने सभी धर्मों और राष्ट्रवाद के बीच प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
आयोजक पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा ने संबोधन में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व परमहंस मंदिर में रामकृष्ण परमहंस का पूजन के बाद मुख्य सहित सभी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान अराधना स्मारिका का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विवेकानंद पांडेय,डा असीम कुमार राय, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा,गायक मनोज मिहीर, पूर्व आईएएस बिनोद शंकर चौबे आदि ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।




