स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आगामी १२ जनवरी को,तरयालच्छीराम परमहंस धाम) में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा पंडित नंदकिशोर मिश्रा।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
तमकुहीराज। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी 2026 को तरयालच्छीराम (परम हंस धाम) में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजक द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
समारोह में शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण तथा युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार गोष्ठी एवं प्रेरक संबोधन आयोजित किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मा० डा० दिनेश शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शामिल होंगे।
वहीं मा० श्री अनिल, गार्गदर्शक एवं क्षेत्र प्रचारक (पूर्वी उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यक्रम को दिशा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० आर. पी. एन. सिंह, पूर्व मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद, मा० डा० शलभ मणि त्रिपाठी विधायक देवरिया सदर, मा० विवेकानंद पाण्डेय विधायक खड़ा (कुशीनगर) तथा मा० डा० रतनपाल सिंह विधान परिषद सदस्य (देवरिया कुशीनगर) श्री विनोद शकर चौबे (आईएएस, अवकाश प्राप्त) एवं मा० डा० सुधाकर त्रिपाठी (सेवानिवृत्त प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोनमद्र), मा० विजय कुमार दुबे सांसद लोकसभा कुशीनगर, दुर्गेश राय जिला अध्यक्ष भाजपा कुशीनगर, मा० डा० असीम कुमार विधायक तमकुहीराज, मा० दीपक मिश्र विधायक बरहज, मा० सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा विधायक फाजिलनगर तथा श्री शम्भुनाय (आईएएस, अवकाश प्राप्त) शामिल होंगे। तमकुहीराज में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक नंदकिशोर मिश्रा (पूर्व विधायक) भाजपा, ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति, शिक्षा एवं चरित्र निर्माण से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजक ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।




