E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
गोपालगंज! छठ पर्व पर ड्यूटी के दौरान बाइक की टक्कर से महिला सिपाही घायल।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
GTV UP BIHAR NEWS LIVE
गोपालगंज. छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी एक महिला सिपाही रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना थावे स्थित डीएवी हाइस्कूल के पास की है,

जहां ड्यूटी के दौरान अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. धक्का लगने से महिला सिपाही सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया,
जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बतायी है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी. बताया गया कि छठ पर्व को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।




