गोपालगंज थावे दुर्गा माँ को सोमवार को लगेगा महाभोग।

एडिटर इन चीफ
शक्ति कुमार ✍️
गोपालगंज बिहार में ऎतिहासिक थावे दुर्गामंदिर में शारदीय नवरात्र में मां भवानी को महाभोग का प्रसाद सोमवार को चढाया जायेगा।
प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को महाभोग का आयोजन किया जाता है।जो श्री श्री मां दुर्गामंदिर न्यास समिति के सदस्य डा शशिशेखर सिंह एवम न्यास समिति के सहयोग से महाभोग प्रसाद का आयोजन किया जाता है।
जबकि न्यास समिति के सदस्य डॉ शशि शेखर सिंह के देखरेख में महाभोग का प्रसाद तैयार किया जाता है।जो मां को भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसकी जानकारी दुर्गामंदिर न्यास समिति के व्यस्थापक अमरेन्द्र दुबे ने दी।
मंगलवार को होगी महानिशा पूजा
ऐतिहासिक दुर्गामन्दिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को शारदीय नवरात्र के अष्टमी व नवमी संयुक्त तिथि को महानिशा पूजा किया जाएगा।जो मध्य रात्रि में इसका पूजन किया जाता है।दुर्गा मां के पूजन के बाद से हवन का कार्य शुरू हो जाता है।इस बार हवन बुधवार के दिन होगा।इसी दिन कुंवारी कन्याओ को भी खिलाया जाएगा।जबकि पारन गुरवार को होगा।




