E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में अज्ञात व्यक्ति का मिला शवः,पहचान के लिए लापता व्यक्तियों की जुटाई जा रही जानकारी। 

एडिटर इन चीफ 

शक्ति कुमार ✍️ 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा। 

 

गोपालगंज में अज्ञात व्यक्ति का मिला शवः,पहचान के लिए लापता व्यक्तियों की जुटाई जा रही जानकारी।

गोपालगंज के बरनड्या गोखुल गांव के चंवर से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बुधवार सुबह स्थानीय लोग जब गांव के चंवर की ओर गए, तब उन्होंने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान स्पष्ट नहीं हैं। इस कारण मृत्यु के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

लापता व्यक्तियों की जुटाई जा रही जानकारी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। गोपालपुर थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है ताकि शव की पहचान हो सके।पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें हत्या या कोई अन्य कारण भी शामिल है। पहचान के लिए शव की तस्वीरें आसपास के थानों में भी भेजी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!