E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियापंजाबबिहारमध्य प्रदेशयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
बिहार निगरानी की टीम ने घुसखोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को किया गिरफ्तार। ,
एडिटर इन चीफ
शक्ति कुमार ✍️
शिक्षक से काम के लिए एक लाख रूपये मांगी थी रिश्वत।
आरा : बिहार में घुसखोर सरकारी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक लाख रूपये रिश्वत लेते प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बकाया वेतन के भुगतान के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गुलाम सरवर फिलहाल शाहपुर प्रखंड में पदस्थापित है। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उन्हें पटना लेकर चली गयी।




