थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 3.450 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 69,000/- रुपयें) के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

जनपद कुशीनगर में अवैध मादक द्रव्य/पदार्थों की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.07.2025 को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों 1. रोहित कुमार साहनी पुत्र जदुनी साहनी निवासी बाघाचौर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर 2.अमन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता निवासी भुलिया अगरवां थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.450 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-216/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. रोहित कुमार साहनी पुत्र जदुनी साहनी निवासी बाघाचौर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2. अमन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता निवासी भुलिया अगरवां थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
बरामदगी विवरण-
1. अवैध गांजा कुल 3.450 कि0ग्रा0 (कीमत लगभग 69,000/- रुपयें)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 आलोक सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 अंकित सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 शशांक शेखर राय थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
5-का0 गिरीश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर।