E-Paperखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर,डीएम ने 15 अधिकारियों का वेतन बाधित, 1 का स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश। 

एडिटर इन चीफ 

शक्ति कुमार ✍️ 

 

आई०जी०आर०एस० /सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:-(डीएम महेंद्र सिंह तंवर। )

 

कुशीनगर,जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अवगत कराया है कि आई०जी०आर०एस० /मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का ससमय /गुणवत्तापूर्ण / संन्तोषजनक निस्तारण कर पोर्टल पर अपलोड किया जाता है,

जिसके संबंध में शासन स्तर से शिकायकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर फीड बैंक प्राप्त किया जाता है। तत्सम्बन्धी शासनादेश संख्या 01/2025 /31/ चौतीस-लो०शि०-5/2025-5 लो०शि०/2019 दिनांक 15 जनवरी 2025 द्वारा स्पष्ट निर्देश निर्गत किये गये है,

किन्तु शासनादेश एवं इस स्तर से बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद भी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नही किये जाने के कारण शिकायकर्ता द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिया गया है। 

जिससे सम्बन्धित दिनांक- 1 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक की स्थिति संलग्न पी.डी.एफ. में निम्नवत है।दिनांक-01.07.2025 से 22.07.2025 तक की स्थिति अनुसार खराब फीडबैक पाए जाने से स्पष्ट है कि अधिकारियों द्वारा प्रशासन के मूल कार्य जन सुविधाओं/जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि आप द्वारा शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में गुणवत्तापूर्ण /सन्तोषजनक निस्तारण नहीं किया गया है।

 

अतः असंतुष्ट फीडबैक,प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण / सत्तोषजनक निस्तारण न करने, शत प्रतिशत दूरभाष, सीधे तौर पर या अन्य माध्यमों से शिकायतकर्ता से संपर्क न किए जाने के कारण स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने हेतु संबोधित पत्र कार्यालय से प्रेषित किये गये हैं, किन्तु आप द्वारा उक्त पत्रों के क्रम में न तो स्पष्टीकरण इस कार्यालय को अब तक प्राप्त कराया गया है और न ही उक्त अवधि में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण / सत्तोषजनक निस्तारण ही किया गया है। यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक एवं शासन / उच्चाधिकारियों द्वारा पारित आदेशो की अवहेलना तथा लापरवाही का द्योतक है।

 

अतः प्राप्त शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण / समयबद्ध / संतोषजनक निस्तारण न किये जाने के कारण अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण पडरौना, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार कप्तानगंज, तहसीलदार कसया, तहसीलदार खड्डा, तहसीलदार हाटा, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, उपजिलाधिकारी पडरौना, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, उपजिलाधिकारी हाटा, उपरोक्त अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया जाता है। 

तथा गुणवत्तापूर्ण / संतोषजनक निस्तारण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के उपरान्त उपरोक्त अधिकारियों का वेतन आहरित किया जायेगा।

 

साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को सन्दर्भों के निस्तारण के दृष्टिगत दो दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी को सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आई०जी०आर०एस० /मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में विशेष ध्यान दें। शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी अवश्य लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!