E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशबिहारमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मोतिहारी में जीजा ने किया रिश्ते को शर्मसार, साले ने किया विरोध तो मारी गोली. 

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जीजा ने अपने साले को गोली मार दी है।

बताया जा रहा है कि साला जीजा की शादी का विरोध कर रहा था। जिससे नाराज जीजा ने साले को गोली मार दी। *जीजा ने साले को मारी गोली पूरा मामला मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान नगर गांव का है।

जहां जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। घायल युवक शुभम कुमार के पिता केदार राय के बयान पर राजेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आरोपितों में शुभम के जीजा अभय कुमार सहित धर्मवीर कुमार और रघुवीर कुमार का नाम शामिल है। *इलाके में दहशत* घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अभय कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ अपाचे बाइक पर सवार होकर ससुराल पहुंचा और शुभम कुमार को पिस्टल से दाहिने जांघ में गोली मार दी।

गोली चलाने के बाद अभय कुमार ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। घायल शुभम को इलाज के लिए तत्काल मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार सुबह उसे घर लाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

शादी का विरोध करना पड़ा महंगा शुभम की मां चित्रलेखा देवी जो कि आंगनबाड़ी सेविका हैं, और पिता केदार राय ने बताया कि आरोपी अभय कुमार शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के रामपुर पोखरी गांव का निवासी है।

उसने हाल ही में डिमापुर से एक विधवा महिला से शादी कर तीन बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा था। महिला को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। बताया गया कि अभय कुमार की शादी केदार राय की बेटी से दिसंबर माह में हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद वह दहेज में अतिरिक्त पैसे की मांग करने लगा और बेटी के साथ मारपीट करने लगा। *जांच में जुटी पुलिस इसके बाद परिवार ने बेटी को घर बुला लिया था।

पीड़िता ने भी अपने पति अभय कुमार के खिलाफ तरियानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राजेपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी अभय कुमार के खिलाफ तरियानी, शिवाईपट्टी और राजेपुर थाना सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!