बिहार के इस जिले में आधा दर्जन थानेदारों का तबादला, क्राइम कंट्रोल को लेकर SSP….

मुजफ्फरपुर जिले के आधा दर्जन थानेदारों समेत एक दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
एसएसपी सुशील कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नए थानेदारों को 24 घंटे के अंदर ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।
मिठनपुरा में हाल में लगातार हुई घटनाओं को देखते हुए थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद को हटाकर डीआईयू से जन्मेजय राय को मिथुनपुरा का नया थानेदार बनाया गया है। मिथुनपुरा में मो. जावेद और राजू साह के डबल मर्डर कांड के अलावा शराब कारोबार में प्लाईवुड वेबसाइट विरेश पोद्दार को गोली मारी गई थी।
इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार पप्पू पर जानलेवा हमला करते हुए अपराधियों ने गोली चलाई थी,मिठनपुरा थाना अध्यक्ष के अलावा ब्रह्मपुरा थाना के थानेदार सुभाष मुखिया को हटाकर सरैया का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
काजी मोहम्मदपुर थाना के अपार थानेदार साकेत कुमार शार्दुल को बेनीवाल का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना के दरोगा विक्की कुमार को हथौड़ी का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
वही हथौड़ी के थानेदार मोहम्मद आलम को पुलिस लाइन भेज दिया है। कांटी थाना से अभिषेक मिश्रा का स्थानांतरण कर बारूराज थाना अध्यक्ष बनाया गया है।* वहीं वरूरास थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे को पुलिस लाइन क्लोज किया गया है।
काजी मोहम्मदपुर थाना की दरोगा विजयलक्ष्मी का स्थानांतरण कर ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन में कार्यरत बीरबल कुशवाहा को काजी मोहम्मदपुर थाने अपर थानेदार बनाया गया है। अपर थाना अध्यक्ष ब्रह्मपुरा पप्पू कुमार का स्थानांतरण सिकंदरपुर के अपर थानेदार के रूप में किया गया है। बेनीबाद के थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार को लाइन क्लोज कर लिया गया है।