टॉप न्यूज़बिहारयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सिवान में लूटे चार लाख का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने सिवान जिले के तीन अलग-अलग मामलों में छिनतई की गयी 4 लाख राशि बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित अमर कुमार पिता बैजनाथ पासवान, कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज, वार्ड नं-01 को गिरफ्तार कर सिवान पुलिस को सौंप दिया. सिवान जिले में पचरुखी सराय थाना और मुफ्फसिल महादेवा थाना क्षेत्र में लूटपाट की तीन घटनाएं हुई थी. पुलिस जांच के बाद पता चला कि इन वारदातों में कटिहार जिले का एक अपराधी शामिल था. कोढ़ा थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमर कुमार को धर दबोचा और उसके पास से 4 लाख रुपये बरामद कर लिया. पचरुखी सराय थाना, सिवान कांड संख्या 151/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना सिवान कांड संख्या 138/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना, सिवान, कांड संख्या 142/25 छिनतई राशि 50,000 राशि अमर कुमार, पिता बैजनाथ पासवान को गिरफ्तार कर छिनतई राशि बरामद कर सिवान पुलिस को सौंप दी गयी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!