E-Paperhttps://gtvupbiharnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशबिहारयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में की गई मासिक अपराध कि गोष्ठी। 

 

सैनिक सम्मेलन, गोष्ठी के दौरान अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। 

Oplus_131072

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आज दिनांक 26.04.2025 को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने एवं पुलिस कर्मियों की सुविधा हेतु मिले संसाधनों जैसे कूलर, पंखा, लाईट, शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने, बैरक व आवासीय परिसर की साफ-साफई आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर विधिवत समीक्षा कर दिए गए कड़े निर्देश। 

👉 पूर्व में दिये गये टारगेट गुण्डा, गैंगेस्टर, एच.एस, गैंग पंजीकरण, गैंग चार्ट एवं एक से अधिक बार गोवध/गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

👉 लम्बित विवेचनाओ के निस्तारण एवं अनावरण हेतु शेष अभियोगों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

👉 गो तस्करी/मादक द्रव्य पदार्थों/शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यवाही की समीक्षा कर इनके पूर्णतः रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

👉 माह फरवरी एवं मार्च में आई0 जी0आर0एस0 में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रो का फीड बैक जिसमें असंतुष्ट प्रार्थना पत्रो में कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

👉 सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रजिस्टर न0 04 में लिखने हेतु एवं पर्यवेक्षण हेतु कितने केश डायरी प्राप्त हुयी? तथा कितने अभियोग के केश डायरी प्राप्त नहीं हुयी ? एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय से मा0 न्यायालय में दाखिला हेतु शेष सी0एस0/एफ0आर0 का थानावार विवरण की समीक्षा।

👉महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा करते हुए बरामदगी हेतु शेष अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गए।

👉थाने पर खड़े वाहनों व माल निस्तारण की समीक्षा कर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

👉दिनांक 01-01-2025 से 15-04-2025 तक अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये।

👉मानिटरिंग सेल में पैरवी हेतु लम्बित अभियोगों की समीक्षा व जेल मे निरुद्ध कैदियो/अपराधियों के बेल निरस्तीकरण के हेतु प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया।

👉लम्बित प्रार्थना पत्रों, एस0आर0, क्राइम ब्रान्च की लम्बित विवेचनाओं, लम्बित बेल नोटिस/सी0ए0 की समीक्षा कर निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये।

👉साइबर थाना/साइबर सेल में प्राप्त शिकातयती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के कार्यवृत्त एवं गोश्वारा रजिस्टर की समीक्षा करते हुए रजिस्टर को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

👉प्रचलित विभिन्न अभियानों मिशन शक्ति, यातायात जागरुकता अभियान, महिला/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा विशेष अभियान/ सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम करने के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!