2027 में फिर बनेगी 56 इंच की भाजपा की सरकार विधायक पीएन पाठक।

तुर्कपट्टी, हिंदुस्तान संवाद। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक रविवार को एक निजी कार्यक्रम में तुर्कपट्टी पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ बयानबाजी करना जानते हैं। भले मुलायम सिंह यादव के पुत्र हों, लेकिन उन्हें धरातल पर कुछ पता ही नहीं है। उन्हें नहीं मालूम कि पीडीए का एक बड़ा वर्ग भाजपा को पसंद करता है और उन्हीं के दम पर भाजपा पूर्ण बहुत से केंद्र और प्रदेश सरकार में है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।
वहां के हिंदू इस बात को समझ चुके हैं। लगातार हिंदुओं का नरसंहार करने का प्रयास किया जा रहा है। कई निर्दोष मारे भी गए हैं। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह इसको संभालने
में लगे हैं। ऐसे में बंगाल की जनता भी भाजपा की सरकार बनाने के मूड में है। बंगाल में हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ने हमेशा ही जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। वक्फ एक्ट के विरोध में होने वाली रैली के भीड़ की जानकारी प्रशासन को पहले से ही थी। परन्तु इसके लिए प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई थी, जिसकी वजह से घटना घटी। उन्होंने कहा की 2027 में भी उप्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस, सपा का कहीं अता पता नहीं रहेगा।