E-Paperछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRयूपीलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेंगे पांच फ्लाईओवर

कुशीनगर भाजपा के सांसद विजय दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फ्लाईओवर निर्माण कराने का अनुरोध किया था।

कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 28 पर पांच फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन पर 110 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें दो फ्लाईओवर हाटा में बनेंगे। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए लंबे समय से यहां दो फ्लाईओवर बनाने की मांग हो रही थी। दो जगहों पर काम शुरू होने जा रहा है।

एनएच 28 की लंबाई 570 किलोमीटर है। यह लखनऊ को कुशीनगर के रास्ते बिहार से जोड़ता है। गोरखपुर से कुशीनगर तक 51 किलोमीटर लंबाई में एनएच 28 का विस्तार है। उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार के भी वाहन भारी संख्या में इधर-उधर आते-जाते रहते हैं। इस कारण राजमार्ग पर यातायात का भारी दबाव है। इससे हादसे भी होते रहते हैं। फ्लाईओवर न होने के कारण राहगीरों को राजमार्ग के रास्ते से होकर सड़क पार करना पड़ता है। इस कारण दिक्कत होती है। इसे देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण की मांग उठ रही थी। कुशीनगर भाजपा के सांसद विजय दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फ्लाईओवर निर्माण कराने का अनुरोध किया था।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि कुशीनगर में पांच फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। गोरखपुर चौराहा और केन यूनियन।

110 करोड़ रुपये होंगे खर्च, राहगीरों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों को होगी सहूलियत

डेढ़ वर्ष में काम पूरा होने का रखा गया लक्ष्य, हाटा में दो स्थानों पर बनाया जाएगा फ्लाईओवर

18 महीने में होगा निर्माण

फ्लाईओवर निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने प्लांट की स्थापना का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। काम पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य तय किया गया है।

यहां बनेगा फ्लाईओवर फाजिलनगर चौराहा, पटहेरिया

चौराहा, सलेमगढ़ चौराहा, हाटा में गोरखपुर चौराहा और केन यूनियन चौराहा।

चौराहा पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!