टॉप न्यूज़

बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार के सिवान जिले में बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब तक दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। सिवान जिले के भैंसाखाल गांव में स्थित बालिका गृह से 19 मार्च की रात करीब 1 बजे 13 किशोरियां फरार हो गईं। ऊंची चारदीवारी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
फरार लड़कियों में ज्यादातर सिवान, गोपालगंज और सारण जिले की रहने वाली हैं। *सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागीं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस बालिका गृह में विभिन्न मामलों में बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को रखा जाता है। वार्डन रिंकू झा ने जीरादेई थाना और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने सुरक्षा गार्ड और कर्मियों को चकमा देकर भागने की योजना बनाई और रात के अंधेरे में फरार हो गईं। अधिकांश लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली* फरार हुई लड़कियों में से कई ऑर्केस्ट्रा में काम करती थीं, जबकि कुछ नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया गया था। पुलिस अब इन लड़कियों के घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई*,घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इसकी जांच सदर एसडीओ सुनील कुमार को सौंपी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!